Breaking News

16 जुलाई को सजेगा प्राचीन मां केसर देवी का भव्य मेला, तैयारियां पूरी

Spread the love

बदायूं (अमर प्रभात)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ग्राम बरीपुरा स्थित प्राचीन मां केसर देवी मंदिर में 16 जुलाई को वार्षिक मेले का भव्य आयोजन होगा। मेले को लेकर मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन को लेकर बरीपुरा सहित आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मां केसर देवी मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन और पूजा-अर्चना करने पर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

मेले की विशेष परंपराओं में बच्चों का मुंडन संस्कार भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों के साथ मंदिर पहुंचेंगे।

मंदिर समिति के अनुसार, मेले के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। वहीं खिलौने, मिठाई, चाट, ग्रामीण हस्तशिल्प तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें भी मेले का आकर्षण बनेंगी।

समिति का कहना है कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ मेले में शामिल होने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …