Breaking News

श्री बालाजी भक्ति धाम में श्रद्धा के साथ चढ़ाया गया हनुमान जी महाराज का चोला

Spread the love

बिल्सी। नगर स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान जी महाराज का पावन चोला चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ।

चोला चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी रही और पूरा वातावरण जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आग्रह किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Spread the loveओरछी। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के …

error: Content is protected !!