Breaking News

डॉ. सोनरूपा विशाल को मिलेगा ‘माहेश्वर तिवारी गीत सृजन सम्मान’

Spread the love

मुरादाबाद की संस्था ‘हरसिंगार’ आयोजित करेगी भव्य सम्मान समारोह, देश भर के साहित्यकार होंगे शामिल

बदायूँ। साहित्यिक नगरी मुरादाबाद की प्रतिष्ठित संस्था ‘हरसिंगार’ द्वारा प्रख्यात कीर्तिशेष नवगीतकार माहेश्वर तिवारी की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 22 जुलाई को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी आयोजन में बदायूँ की सुप्रसिद्ध गीत कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल को उनकी दीर्घ साहित्यिक यात्रा और नवगीत विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘माहेश्वर तिवारी गीत सृजन सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।
संस्था की संयोजिका और कीर्तिशेष माहेश्वर तिवारी की धर्मपत्नी बाल सुंदरी तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आयोजन में साहित्य का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में माहेश्वर तिवारी के कालजयी नवगीतों की संगीतमय प्रस्तुति, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित परिचर्चा और एक भव्य काव्य गोष्ठी शामिल है।
इस साहित्यिक महाकुंभ में देशभर से साहित्यकार शिरकत करेंगे। आयोजकों के अनुसार, देहरादून से प्रसिद्ध नवगीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, नई दिल्ली से नवगीतकार सुभाष वशिष्ठ, नोएडा से कवयित्री भावना तिवारी और कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार नवनीत सहित स्थानीय साहित्य जगत के अनेक दिग्गज अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। डॉ. सोनरूपा विशाल को मिलने वाले इस सम्मान से बदायूँ के साहित्य प्रेमियों में हर्ष की लहर है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ समापन

Spread the love** बदायूं — आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय …

error: Content is protected !!