Breaking News

रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत: ट्रैक्टर से गिरकर हुआ हादसा, गांव में छाया मातम

Spread the love

म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सांडी में रविवार को खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पर बैठकर खेत गए 16 वर्षीय किशोर की रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सांडी निवासी मेवाराम का खेत जोतने के लिए दीपक पुत्र मुकेश ट्रैक्टर और रोटावेटर लेकर गया था। उसके साथ गांव के अन्य बच्चों सहित 16 वर्षीय अक्षय पुत्र ओम सिंह भी ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पहुंचा था। खेत पर जुताई का कार्य चल रहा था, इसी दौरान एक ट्यूबवेल के पास खेत जोतने के लिए जब ड्राइवर ने ट्रैक्टर को बैक किया, तो अचानक लगे झटके के कारण अक्षय संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।
नीचे गिरते ही वह चालू रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से कट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

Spread the loveबदायूँ: जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में …