Breaking News

कारगिल विजय दिवस: एनसीसी कैडेट्स ने शहीद स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि, तुलसी के पौधे लगाए*

Spread the love

*

बदायूं। कारगिल विजय दिवस पर राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास स्थित 21वीं बटालियन बरेली की एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर जाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल और उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया।
कैडेट्स ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद स्थल की सफाई भी की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के गीत गाकर तथा राष्ट्रगान बजाकर कारगिल विजय दिवस की महत्ता को याद किया। एनसीसी की एएनओ डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा, “राष्ट्र रक्षा का संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने बताया कि द्रास, तोलोलिंग, बटालिक व कारगिल जैसी कठिन पहाड़ियों पर तैनात सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करना हमारा परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर कैडेट्स ने शहीद स्थल के पार्क में तुलसी के पौधे रोपकर अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। पौधारोपण के माध्यम से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में आराध्या मिश्रा, अनन्या मिश्रा, मनु सिंह, काजल, आशी राणा, हरिमोहन सिंह पटेल, अक्षित शाक्य, वीर बहादुर, सुमित यादव, गौरव पाली सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें सलाम किया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उसहैत में ब्लॉक स्तरीय ‘उमंग’ प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Spread the love​उसहैत। विकास क्षेत्र उसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय उसहैत में ‘उमंग कार्यक्रम: एक …