Breaking News

29 जुलाई से भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, गुरु पूर्णिमा पर होंगे विशेष कार्यक्रम

Spread the love

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ करेगी। इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। अभियान के प्रथम चरण “समरसता दीप अभियान” के अंतर्गत जनपद के श्री गुरु रविदास मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन, आरती और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन स्थानों पर गुरु रविदास मंदिर नहीं हैं, वहां प्रमुख मंदिरों में उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सामाजिक समरसता का संकल्प दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से आने वाले पावन मिट्टी युक्त कलशों का स्वागत एवं पूजन किया जाएगा। इसके अलावा संत संपर्क, मंदिर संपर्क, सामाजिक समरसता कार्यक्रम तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का ज्ञान, श्रद्धा और संस्कार का पर्व है। इस अवसर पर जनपद के सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में साधु-संतों, पुजारियों और गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा तथा उनसे राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।

बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) का प्रशिक्षण शीघ्र पूरा कर प्रमाणपत्र प्राप्त करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन, जनकल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डी.के. भारद्वाज, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, के.सी. शाक्य, अमित पाठक, कुंवर शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भुगतान में देरी से विद्युत विभाग के ठेकेदारों में नाराजगी, शीघ्र भुगतान की उठाई मांग

Spread the loveबदायूं। विद्युत विभाग में कार्य करने वाले कुछ ठेकेदारों ने विकास एवं रखरखाव …

error: Content is protected !!