Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया निकलने से पलटी गाड़ी, किशोर की मौत, बुजुर्ग घायल

Spread the love

म्याऊं। उसावा थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टरगंज गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसावा कस्बे में बाजार करने गए थे। बाजार से लौटते समय शंकरपुर गांव के पास अचानक ट्रॉली का पहिया निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए।

दुर्घटना में कलेक्टरगंज निवासी नेम सिंह (पुत्र वीरपाल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया।

सूचना पर उसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की। बताया गया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन्स सभागार में ‘वामा सारथी’ के तत्वावधान में भव्य करियर काउंसलिंग कार्यक्रम संपन्न

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आयोजित हुआ …