Breaking News

सड़क पर सफेद पट्टी, कैट्स आई व फैंसी लाइट पोल भी लगवाए गए।

Spread the love

उझानी मार्ग से ऊपरपारे (दि वेन्यू हाल) की सड़क का 35 लाख रुपए से हुआ निर्माण कार्य का शुभारंभ।

मॉडल सड़क बनी बदायूँ शहर में मिसाल।

मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व अध्यक्षता चेयरमैन फात्मा रज़ा रही।

आज दिनांक 02/08/2026 को उझानी मार्ग से ऊपरपारे तक पालिका द्वारा जनता की मांग पर लगभग 35 लाख की सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स आई तथा सफेद पट्टी लगाई गई, यह बदायूँ की पहली मॉडल सड़क है, जिस पर सड़क के निर्माण के साथ-साथ फैंसी लाइट लगाकर सुसज्जित किया गया। यह मॉडल सड़क शहर में मिसाल बनी।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फात्मा रज़ा ने की। मुख्य अतिथि आबिद रज़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे खुशी है कि फात्मा रज़ा को जिस विश्वास से शहर की जनता ने चुना वह जनता के विश्वास पर खरी उतर रही हैं।

अध्यक्षता कर रही फात्मा रज़ा ने कहा कि हम बिना भेदभाव के शहर में विकास करा रहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी क्षेत्रों में समान विकास कराया जा रहा है। चाहे गुरूद्वारे की सड़क हो, चाहे चर्च की सड़क हो, चाहे मंदिर की सड़क हो, चाहे जामा मस्जिद की सड़क सबको लगभग बना दिया गया। सफाई, लाइट, पानी के कार्यों में भी पहले से सुधार किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सभासद मुख्तयार उर्फ बाबा, पूर्व सभासद हाजी अबूबक्र, अहमद रज़ा, सरफराज़ अंसारी, डॉक्टर जफर अंसारी, फखरे आलम, हाजी आदिल अंसारी, सभासद भूरे भाई, सभासद अनवर खां, सभासद मुकेश, सभासद अबरार, सभासद नवेद, अली अल्वी, अकरम खां, कौसर, ओमवीर यादव, शशांक यादव, साजिद अली, इकराम अंसारी, अमजद, छोटू, फहीम खां, बब्लू, सुहेल सिद्दीकी, फरहत, लालू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में रोटरी क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the loveबिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में रोटरी क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया …