बिसौली। समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र बिसौली की पीडीए की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पीडीए समाज की एकता, समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
बुधवार को नगर के पिंडरा रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आशीष यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे, और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अभी से सक्रिय हो जाएं। जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व चेयरमैन फैजगंज मेहरबान खां, प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरुजी, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, रामबाबू यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, बब्ली यादव, एड. सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, मुशाहिद अली खां, धर्मवीर प्रधान, सरफराज खां, कल्यान सिंह यादव, नीरज शर्मा, शशिकांत शर्मा, किशनवीर सिंह, गौरव प्रधान अजय सिंह मुकेश पाल सिंह रंजीत कुमार आमिर हुसैन मुकेश यादव सूरजपाल गिहार, आमिर हुसैन, इशान शाह आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat