बिसौली। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा बुधवार को स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर स्व. राजीव कुमार अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी।
रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने फीता काटकर किया। प्रियंका गोयल ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को जीवन देता है, बल्कि यह समाज में एकता, सहयोग और संवेदना की भावना को भी बढ़ता है। ब्लड डोनेशन कैंप में हाजी बाबा खानकाह के सज्जादानशीन मो. सलीम साहब, प्रबंधक नन्हें मियां एवं डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 96 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग एवं सचिव मुदित अग्रवाल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में आशा अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, आद्या, राद्या, रोटेरियन सुभाष चन्द्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीण शर्मा, विपिन अग्रवाल, आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, विनय शर्मा, डा. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, संदीप रस्तोगी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रितु अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल समेत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी सदस्य और मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat