Breaking News

एसएसपी के आदेश पर निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी बदले गए, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

Spread the love

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 पुलिसकर्मियों के तबादले

एसएसपी के आदेश पर निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी बदले गए, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

बदायूं। जनपद बदायूं पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुल 19 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी शामिल हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को मॉनिटरिंग सेल से यातायात प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक मनोज कुमार को पुलिस लाइन से मॉनिटरिंग सेल का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में भी नई तैनाती मिली है।

स्थानांतरण आदेश में बगरैन चौकी, उसावां, इस्लामनगर, फैजगंज बेहटा, बिनावर, कादरचौक, कोतवाली, जरीफनगर, सिविल लाइंस और उझानी समेत कई थानों में नई तैनातियां की गई हैं। साथ ही एक मुख्य आरक्षी को क्षेत्राधिकारी दातागंज कार्यालय भेजा गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरोपी को छोड़ने पर प्रधान में भारी आक्रोश

Spread the love गौशाला में जहरीली रोटी खिलाकर गाय की हत्या का सनसनीखेज मामला थानाध्यक्ष …