Breaking News

गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

Spread the love

बदायूँ। गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में आज प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा के संरक्षण में नवीन सत्र 2026-27 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न विषयों और गतिविधियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय में संचालित विभिन्न संकायों और विभागों की विस्तृत जानकारी के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने छात्राओं का करियर मार्गदर्शन किया।
सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों की उपयोगिता और उनमें भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही महाविद्यालय में संचालित एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स और एनएसएस जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में इनके महत्व को समझाया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा ने सभी नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए उनसे पूरी लगन और अनुशासन के साथ कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहने की अपील की। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल और आकर्षक संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. श्रद्धा श्री यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे- आशीष यादव

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र बिसौली की पीडीए की बैठक आयोजित की …