Breaking News

वैभव उपाध्याय बने जिलाध्यक्ष, सोनू यादव को जिला महासचिव की जिम्मेदारी; मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला कार्यकारिणी घोषित

Spread the love


अनन्त घोष ब्यूरो
बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रज़ा द्वारा अनुमोदित तथा सांसद आदित्य यादव के मार्गदर्शन में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, बदायूँ की जिला कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्षों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई।
जारी सूची के अनुसार वैभव उपाध्याय को जिलाध्यक्ष तथा सोनू यादव को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा माजिद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर शुभम राठौर, लालू यादव, सुनील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उपाध्याय, संजय यादववंशी, नितिन तिवारी, हन्नान मियां, मोहित शर्मा, अब्दुल रहमान और गौरव पटेल सहित कई युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।
विधानसभा अध्यक्षों में शारिक को बदायूँ सदर, धर्मेंद्र पाल को सहसवान, आसिफ अली नियाज़ी को दातागंज, विनोद कुमार को बिल्सी तथा जसवीर यादव को बिसौली विधानसभा की कमान सौंपी गई है। साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय ने कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे- आशीष यादव

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र बिसौली की पीडीए की बैठक आयोजित की …