Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश

Spread the love

बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने स्वतंत्रता दिवस-2026 के गरिमामय एवं भव्य आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाए तथा सभी कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार संपन्न कराए जाएं।
उन्होंने विशेष रूप से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में जनभागीदारी बढ़ाई जाए तथा सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गायत्री शक्तिपीठ पर 29 को गुरु पूर्णिमा पर्व, 31 जुलाई को ज्योति कलश रथ यात्रा का होगा शहर भ्रमण

Spread the loveबदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गुरु पूर्णिमा पर्व और ज्योति …