Breaking News

ग्राम गुधनी के 50 घरों में अब तक नहीं लगी पेयजल टंकी, ग्रामीणों में रोष

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक एवं वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के आश्रम से जुड़े लगभग 50 घरों में आज तक पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी/कनेक्शन नहीं लगाए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पानी की टंकियां एवं कनेक्शन लगाए जा चुके हैं, लेकिन आश्रम के आसपास के लगभग 50 घर इस सुविधा से अब भी वंचित हैं। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विधायक से भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करते हुए शेष सभी घरों में भी पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की टंकियां एवं आवश्यक कनेक्शन लगाए जाएं, ताकि सभी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नींद की एक झपकी और पलट गई यात्रियों से भरी बस, गंगा एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, 19 घायल

Spread the loveबदायूं। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो …