Breaking News

एक ही रात में पांच ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल चोरी

Spread the love

दीनापुर में किसानों में चिंता, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम दीनापुर में शुक्रवार रात चोरों ने पांच किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर स्टार्टर और बिजली की केबल चोरी कर ली। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो गांव में इसकी सूचना फैल गई।

चोरी की घटना से प्रभावित किसानों में अमर सिंह पुत्र सुखराम, झंडू पुत्र शादीराम, रामौतार पुत्र यादराम, राकेश पुत्र रोशन और मदनलाल पुत्र जगराम बताए गए हैं। किसानों के अनुसार, ट्यूबवेलों से स्टार्टर और बिजली की केबल गायब मिली।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष की ओर से पुष्पेंद्र पुत्र अमर सिंह ने मुजरिया थाने में लिखित तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में कुछ अनजान लोग घूमते दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने इनकी गतिविधियों की जांच कराने तथा गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस स्तर से मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद किसानों में अपने खेतों और ट्यूबवेलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरु पूर्णिमा पर दिखेगा ‘बक मून’, 29 जुलाई की रात बनेगा खास खगोलीय संयोग

Spread the loveबदायूं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई की रात आसमान में वर्ष …