Breaking News

एक हजार ट्रैक्टरों व सैकड़ों वाहनों संग कछला पहुंचेंगे भाजपा नेता डॉ. शैलेश श्रद्धालुओं के साथ,

Spread the love

दातागंज से निकलेगा भव्य कांवड़ काफिला, 25 हजार शिवभक्त होंगे शामिल

10 अगस्त को सराय स्थित शिवालय पर होगा जलाभिषेक

बदायूं। सावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में शनिवार को दातागंज से कछला के लिए एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 25 हजार शिवभक्तों के शामिल होने की तैयारी है। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में लगभग एक हजार ट्रैक्टरों और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का विशाल काफिला शामिल होगा।

आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा शनिवार शाम करीब चार बजे डांडी रोड से प्रारंभ होगी। यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में शिवभक्त दातागंज पहुंचेंगे। इसके बाद श्रद्धालु ट्रैक्टरों, बाइक, कार और जीपों के साथ कछला के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठेगा।

शिवभक्त डीजे की धार्मिक धुनों पर झूमते हुए कछला पहुंचेंगे और मां गंगा से पवित्र गंगाजल भरेंगे। सावन में गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा को लेकर दातागंज कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शिवभक्तों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन समिति ने कांवड़ यात्रा को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

आयोजकों का कहना है कि यात्रा में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। विशाल काफिले को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

कछला से गंगाजल भरकर लौटने के बाद 10 अगस्त को सराय स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में पहुंचने की संभावना है।

डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में आयोजित यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल होने जा रही है। शनिवार शाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही पूरा दातागंज शिवमय हो उठेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Spread the loveबिसौली। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा बुधवार को स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की …