Breaking News

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों ने निकाली रैली

Spread the love

बदायूं। शासन द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 अनुपालन एवं जनजागरूकता अभियान के प्रथम सप्ताह के चतुर्थ दिवस के अंतर्गत जनपद के के.के. कॉन्वेंट स्कूल, सैदपुर में विद्यार्थियों के लिए एक भव्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन आरटीएम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कचरे के सही और वैज्ञानिक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। इसमें विशेष रूप से गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक अपशिष्ट और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग करने कचरा पृथक्करण के तौर-तरीके सिखाए गए। इसके साथ ही स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय में विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं—ज़ोया खान, अलीशा खान, मानवी शंखधार, सेजल, अरवान खान और इंशा रहमानी को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विद्यालय से एक आकर्षक स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली। इस रैली के माध्यम से नगरवासियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कचरे का पृथक्करण करने और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनवर अली खान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कैशन अली, कादरी दारुल उलूम वज़ीरगंज के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य फैसल खान, पंकज शर्मा, मेराज अहमद, इशाक हुसैन और जीशान सिद्दीकी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन और आयोजन में आरटीएम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की संस्थापक रिदा खान, मुशीर अली, नगर पालिका सैदपुर के सभासद आज़म हुसैन, निशू खान तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। इस प्रकार यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में पूरी तरह सफल रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की वैश्विक एफडीपी में सतत विकास लक्ष्यों पर गहन मंथन

Spread the love ख़ास बातें मलेशिया और फिलीपींस के शिक्षाविदों ने एफडीपी में साझा किए …