Breaking News

पाइपलाइन टूटने से 15 दिन से पानी को तरसे ग्रामीण, भाकियू ने शुरू किया धरना

Spread the love


पीडब्ल्यूडी और जल निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, जेई ने मांगा सुबह तक का समय

बिल्सी। खैरी गांव में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार और जल निगम के जेई को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन टूटने के कारण लोगों के साथ पशुओं के लिए भी पानी की समस्या बनी हुई है। इससे पहले 4 अगस्त को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से पाइप निर्धारित गहराई पर न होने की बात कही गई, जबकि जल निगम ने पाइप क्षतिग्रस्त होने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर बताई। जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार व जिला प्रभारी झाझन सिंह ने अधिकारियों से वार्ता की। जल निगम के जेई परविंदर कुमार ने सुबह तक का समय मांगा, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान शाहिद अली, अख्तर खान, रईस अहमद, शाकिर अली समेत ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक अम्बियापुर और इस्लामनगर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। ब्लॉक अम्बियापुर एवं इस्लामनगर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण …