देशभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर इज्जतनगर मंडल में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना और तिरंगे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना है। 15 अगस्त को घरों, कार्यालयों, संस्थानों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
अभियान के तहत देशभक्ति गीत, निबंध लेखन, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, ‘फिट इंडिया रन तिरंगा दौड़’ और रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने रेलकर्मियों, यात्रियों और आमजन से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat