उझानी। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में कछला के मां भागीरथी तट पर स्थित 101 कुष्ठ रोगियों को भोजन कराने के साथ दैनिक का उपयोग का समान वितरण किया गया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट टीम को रवाना किया।
स्काउट संस्था के प्रेमपाल सिंह ने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा कर अद्भुत आनंद की अनुभूति होती है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण से भावनाएं शुद्ध होती हैं। उसी तरह ईमानदारी से कमाए धन से गरीब-असहाय लोगों की सहायता करने से अंत:करण पवित्र हो जाता है।
डीटीसी पूर्वी सक्सेना, प्रेमपाल सिंह और निखिल चौहान ने कछला स्थित दोनों कुष्ठाश्रमों पर कुष्ठ रोगियों को भोजन के दैनिक उपयोग का सामान चायपत्ती, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, पट्टियां आदि वितरण किया।
Check Also
मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन
Spread the loveबिसौली। ‘मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न …
Budaun Amarprabhat