बदायूँ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बैंक अधिकारियों को आवेदकों को सहजता से ऋण उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस अवसर पर व्यापार बंधु की बैठक भी आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के लिए भी कहा।
उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंकों के स्तर पर 196 आवेदन पत्र लंबित हैं। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में बैंकों में 18 आवेदन पत्र लंबित हैं।
उन्होंने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर 61 आवेदन समय अंतर्गत लंबित है तथा 03 आवेदन समय उपरांत लंबित हैं। उन्होंने बताया कि इन्वेस्ट यू0पी0 निवेश सारथी पोर्टल पर लंबित चार प्रकरणो पर भी चर्चा की गई व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।
Check Also
अनियंत्रित होकर पेड़ पर चढ़ी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल
Spread the loveइस्लामनगर। बहजोई रोड पर रविवार शाम एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे …
Budaun Amarprabhat