बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव में कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शासन स्तर से आईईसी गतिविधियों के लिए चयनित 13 एजेंसियों में से उपस्थित कुछ एजेंसियों के प्रतिनिधियों के प्रस्तुतीकरण को देखा। उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधियों से पूर्व में उनके द्वारा किए गए कार्यों की फोटो व वीडियो भेजने के लिए कहा ताकि अवलोकन उपरांत जनपद के लिए एजेंसी का चयन कर कार्य आवंटन किया जा सके।
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत आईईसी गतिविधियों के लिए शासन स्तर से 13 एजेंसियों को चयनित किया गया है, जिनमें से चयनित एजेंसी अपने प्रतिनिधियों व कार्मिकों के माध्यम से आमजन को जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, जल दोहन को रोकने, प्रभावी प्रबंधन आदि विभिन्न बिंदुओं पर जागरूक करती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आईईसी अभियान का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण समुदाय को सक्षम और सशक्त बनाना है, ताकि वे इसमें शामिल हो सकें, उनमें स्वामित्व की भावना पैदा हो और गांवों में जल और स्वच्छता प्रणालियों के प्रभावी प्रबंधन की जिम्मेदारी उठाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Check Also
अनियंत्रित होकर पेड़ पर चढ़ी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल
Spread the loveइस्लामनगर। बहजोई रोड पर रविवार शाम एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे …
Budaun Amarprabhat