बदायूं, 8 सितंबर। थाना अलापुर पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी तनहीर पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम गौरामई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि हेड कांस्टेबल शिववीर भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस टीम को मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी ककराला-उसहैत रोड पर भट्ठे से करीब 250 मीटर आगे मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे, चार जिंदा कारतूस, एक छुरा और रस्सी बरामद की गई। आरोपी थाना अलापुर में दर्ज गौकशी के मामले में वांछित था।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी जुम्मन और भाई के साथ 7 सितंबर की रात गौरामई के जंगल में गोवंशीय बछड़े को पकड़कर गौकशी करने की जानकारी दी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी सहित थाना अलापुर पुलिस टीम शामिल रही।
Budaun Amarprabhat