Breaking News

उमंग’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेता ब्लॉक स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

Spread the love


वजीरगंज। विकास खंड वजीरगंज के सभी संकुल केंद्रों पर परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बौद्धिक व रचनात्मक विकास के लिए न्याय पंचायत स्तरीय ‘उमंग’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता को विभिन्न कक्षाओं और श्रेणियों में विभाजित किया गया था। प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 से 3 के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बाल कविता, जबकि कक्षा 4 व 5 के विद्यार्थियों के बीच कहानी सुनाओ और अंग्रेजी डिक्टेशन की स्पर्धाएं हुईं। उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं ने भाषण, वाद-विवाद और अंग्रेजी डिक्टेशन में अपना दम दिखाया। इसके अलावा कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षा भी आयोजित की गई।
न्याय पंचायत स्तर पर अव्वल रहने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का चयन अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पूरी प्रतियोगिता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार के निर्देशन में पारदर्शिता और उत्साह के साथ संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में एआरपी राजेंद्र कुमार शर्मा, अनूप कुमार शर्मा, हिलाल अहमद, नोडल शिक्षक संकुलों और समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …