बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को चेकिंग के दौरान फरान उर्फ पप्पू पुत्र सरफराज उर्फ मुन्ना, निवासी खाकरोवान गली, मोहल्ला खंडसारी, थाना कोतवाली बदायूं तथा हर्ष पुत्र अशोक, निवासी मीरा सराय क्वार्टर नंबर-5, थाना सिविल लाइन बदायूं को पकड़ा गया।
मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 226/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat