Breaking News

उझानी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

Spread the love

बरेली, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रजत प्रताप सिंह के निर्देशन में उझानी रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म तथा समपार संख्या 286/ए पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ साथ न ले जाने, ट्रेन के अंदर धूम्रपान न करने तथा गाड़ी के पायदान एवं छत पर यात्रा न करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, प्लेटफार्म बदलते समय सदैव फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने तथा बंद समपार फाटक को अनधिकृत रूप से पार न करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक एवं समपार फाटक पार करते समय हेडफोन का प्रयोग न करने, रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को न चराने तथा रेलवे ट्रैक और विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग न उड़ाने तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रेल यात्रा के लिए जागरूक करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबदायूं: उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में उद्यमी प्रोत्साहन …