बदायूं, विकासखंड सलारपुर और जगत में महिला एवं बाल सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर वन स्टॉप सेंटर की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी गई।
जेएसएचईडब्ल्यू प्रीती चौहान ने वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं और महिला एवं बच्चों की सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉश एक्ट और वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के बारे में बताया। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य ने साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही मादक पदार्थों से बच्चों को दूर रखने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। उन्होंने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों के संरक्षण, कल्याण और पुनर्वास की जानकारी दी। उन्होंने बाल श्रम और भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के संबंध में चलाए जा रहे जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे को समस्या होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, सहायक पंचायत अधिकारी, बाल परियोजना अधिकारी सुशील कुमार, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह और जेएसएचईडब्ल्यू प्रीती चौहान सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat