Breaking News

धूम धाम से निकली विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा

Spread the love

बैंडबाजे तथा दर्जन भर सुसज्जित झांकियो के साथ गली मुहल्लों से निकली शोभायात्रा।

उघैती:-श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर क्षेत्र के गांव खितौरा में श्रीगणेश सेवा समिति ने भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली। बैंडबाजे तथा दर्जन भर झांकियो के साथ कस्वे के श्री वाष्णेय शिव मंदिर से शुरू होती हुई होली चौक, महलोली रोड, रिओनाई रोड, भारद्वाज मार्केट , प्रचीन देवी मंदिर, डाकखान रोड होती हुई वापस शिव मंदिर प्रंगण में विसर्जित हुई, ।शोभायात्रा का शुभारम्भ थाना प्रभारी उदयवीर सिंह व भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता,ललतेश ठाकुर,ग्राम प्रधान तिलक सिंह ने गणेश जी का पूजन कर के किया ।शोभायात्रा में देवी देवताओं के स्वरूप राधा कृष्ण , शिव पार्वती , नाग नगीन, काली आखाड़ा , लांगुर संग हनुमन्त ,गोपिकाओं संग बाल कृष्ण नृत्य आकर्षण के केन्द्र रहे।श्रद्धलुओं ने भगबान के प्रतीकात्मक रूप पर पुष्प वर्षा की।इस मौके पर मयंक गुप्ता, कपिल गुप्ता, शिवम गुप्ता, सचित गुप्ता, हर्षित गुप्ता, चिराग गुप्ता, अमित गुप्ता, पिंटू गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता,आदर्श गुप्ता, नवीन गुप्ता,विकास गुप्ता, रूपकिशोर गुप्ता,दीपक गुप्ता,सहित थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बकरी को पीटने का आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया भगवंती निवासी राम दुलारी पत्नी स्वर्गीय पप्पू …