Breaking News

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Spread the love

उझानी। थाना उझानी क्षेत्र में कल्याण चौक के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। इनमें दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का उपचार चल रहा है।

बताया गया कि कार सवार युवक बदायूं से उझानी की ओर आ रहे थे। कल्याण चौक के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

घायलों में सागर मिश्रा (20) पुत्र मुकेश निवासी अयोध्यागंज, उझानी, रामकेश (24) पुत्र चेतराम निवासी ग्राम परमू, थाना मुजरिया, सक्षम (18) पुत्र मुकेश निवासी अयोध्यागंज, उझानी, शैलेंद्र (20) पुत्र भवेश निवासी मोहल्ला बहादुरगंज, थाना उझानी और शिवम (29) पुत्र राजकुमार निवासी भूड़ वाली ज्यारत के सामने, उझानी शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल सागर मिश्रा और रामकेश को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सक्षम और शैलेंद्र को उझानी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं शिवम को परिजन निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए।

दो युवकों की मौत की सूचना से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the loveबदायूँ: जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, आपदा एवं बाढ़ से …