Breaking News

इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप मैसर्स ए. आर. फिलिंग सेंटर पर ड्राइवर डे केक काटकर मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर के इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप मैसर्स ए. आर. फिलिंग सेंटर पर ड्राइवर डे केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कैंप में ड्राइवर्स की निशुल्क आंखों की जांच की गई एवं दवाईयां वितरित की गईं।
बृहस्पतिवार को जनपद के सेल्स ऑफिसर अक्षत सहाय व डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल द्वारा ड्राइवर्स के साथ सयुक्त रूप से केक काटा और सभी चालकों को ड्राइवर डे की शुभकामनाएं दी। श्री सहाय ने अपने संबोधन में ड्राइवर्स को इंडियन ऑयल कंपनी के एक्स्ट्रा पावर फ्लीट कार्ड से वाहन मालिकों एवं ड्राइवर्स को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल ने ड्राइवर्स से अपने वाहनों के फ्लीट कार्ड्स बनवाने की अपील की। इस अवसर पर रोहित कुमार, मुकुंद प्रकाश, आसिफ, अक्षय, सचिन, धर्मपाल, प्रेमवीर, राम खिलाड़ी, रजनीश, योगेश, किशोर, नन्हे, धीरेन्द्र, देवेंद्र समेत बड़ी संख्या में ड्राइवर्स उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भगवान गणेश का जन्म लोक कल्याण के लिए हुआ- साध्वी मनु प्रिया*

Spread the love श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वाधान में भोला धाम में चल रहे …