Breaking News

मुजरिया बिजलीघर पर धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती, हवन-पूजन के बाद हुआ भंडारा

Spread the love

मुजरिया। निर्माण और तकनीकी के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती मुजरिया विद्युत उपकेंद्र पर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपकेंद्र परिसर में विशेष हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अवर अभियंता रामकुमार के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों ने उपकेंद्र में स्थापित विद्युत मशीनों, पैनलों और तकनीकी उपकरणों का तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके उपरांत पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया गया, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने आहुतियां डालकर क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सभी की सुरक्षा व कुशलता की कामना की।
हवन-पूजन पूर्ण होने के बाद उपकेंद्र परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें विभागीय कर्मियों के अलावा क्षेत्र के तमाम उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर अवर अभियंता रामकुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प और तकनीक के जनक हैं, उनके आशीर्वाद से ही कार्यक्षेत्र में सुरक्षा और प्रगति संभव होती है।
इस अवसर पर नासिर अली, भोजराज सिंह, दिवाकर सिंह, अमलेश कुमार, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह सहित समस्त विद्युत व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

Spread the loveबिसौली। दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान …