Breaking News

उझानी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दंपति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Spread the love

उझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ व अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उझानी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के एक संगीन मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना उझानी पर पंजीकृत मु०अ०सं० 341/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे।
गुरुवार को उझानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण चौहान ने अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर दोनों नामजद आरोपियों राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद और उसकी पत्नी प्रिवीना साहू, निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउंड के पास, कस्बा व थाना उझानी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत दोनों अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस तत्परता से अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जरीफनगर में उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the loveबदायूं। थाना जरीफनगर में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित मामले में पुलिस विभाग …