Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही :- बीएल वर्मा

Spread the love

बदायूँ। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बदायूँ स्थित रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज एवं एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक ने फीता काटकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान के छात्रावास में रहने वाले बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करना मानव सेवा के प्रति समर्पण का परिचायक है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन सेवा भावना को समर्पित पहल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी है। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान लोगों को सामाजिक सेवा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं और कार्यकर्ताओं में सेवा की भावना को और मजबूती मिलती है।
निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान कर कार्यकर्ताओं ने सेवा के संकल्प को सार्थक किया है।
वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने कहा रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक लोग इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएंगे।
इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, सोवरन सिंह राजपूत, नत्थू लाल वर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, अजय तोमर, उमेश राठौर, विश्वजीत गुप्ता, अनुभव उपाध्याय, शीराज आलम, रानी सिंह पुंडीर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 सितम्बर को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगी समीक्षा बैठक*

Spread the love* बदायूं: नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 …