Breaking News

बदायूं की होनहार बेटी पोयम सिंघल ने प्रथम प्रयास में पास की UGC-NET परीक्षा, बढ़ाया जिले का मान

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी पोयम सिंघल ने मास्टर ऑफ कॉमर्स (वाणिज्य विषय) में अपने पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित यूजीसी-नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। पोयम ने कुल 300 अंकों में से 172 अंक हासिल कर यह शानदार सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ, वैदिक विद्यापीठ में कार्यरत कुमारी पोयम सिंघल स्वर्गीय सचिन कुमार सिंघल एवं अंजना सिंघल की सुपुत्री हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद पोयम ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर पहले प्रयास में ही राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया।
उनकी इस उपलब्धि पर वैदिक विद्यापीठ परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के शिक्षकों ने कहा कि पोयम की यह सफलता साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची निष्ठा हो, तो कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं है। उनकी इस उड़ान पर पूरे बदायूं को गर्व है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर के फूलों के कचरे से कमाई का छात्रों ने दिया संदेश, पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के …