Breaking News

नंदन क्लीनिक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के तहत नंदन क्लीनिक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आमजन को रक्तदान और अंगदान के महत्व से अवगत कराना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। डॉ. कपिल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 18 वर्ष से 65 वर्ष तक हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान कर, ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अंगदान एक महादान है, जिससे मृत्यु के पश्चात भी कई लोगों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। आइए, हम सब मिलकर इस नेक कार्य से जुड़ें और यह संकल्प लें कि हम न केवल स्वयं रक्तदान और अंगदान के लिए आगे आएँगे, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इस महादान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे। आपका एक छोटा सा निर्णय किसी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन सकता है। गोष्ठी में फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता ग्रुप की अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि प्रमुखता से रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

19 सितम्बर को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Spread the love** बदायूँ: । जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि …