Breaking News

कई जनपदों से दर्जनों लोगों नें थामा कांग्रेस का हाथ*

Spread the love

*
______________________________

*लखनऊ।* कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उ0प्र0 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के समक्ष विभिन्न जनपदों के दर्जनों लोगों ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से जनपद हरदोई के गुड्डू, भदोही के शमसुददुआ, बहराइच के शेरे रजा एवं इमरान, बरेली के शोएब रजा, युसुफ, जालौन के शावान, नईम एडवोकेट, तौसीफ खां ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होने कहा कि योगी सरकार जनविरोधी सरकार है इनका जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होने कहा कि यह जो कांग्रेस का कारवां तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है उससे निश्चित तौर पर आगामी 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भव्यता और भक्तिभाव के साथ दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ

Spread the love वंदितु सव्वसिद्धे के मंगल उद्घोष और ‘जय जिनेंद्र’ के जयघोष से गूंजा …