Breaking News

अमेरिकन महिला ने बिहारी युवक से शादी कर गांव मे बसने का फैसला लिया*

Spread the love

*
__________________________

👉*गांव में पूरी तरह से देसी जीवन बिता रही हैं*

*अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर* में पली-बढ़ी एक महिला ने अपनी अमेरिकी जिंदगी छोड़कर बिहार के एक छोटे से गांव में बसने का फैसला किया है। इस अमेरिकी महिला का नाम ‘होप’ है।

उन्होंने एक भारतीय युवक अभिषेक सिंह से शादी की है और अब वह अपने पति और एक छोटे बेटे के साथ बिहार के गांव में पूरी तरह से देसी जीवन बिता रही हैं।

लोग आमतौर पर एक अलग जीवनशैली की तलाश में भारत से अमेरिका जाते हैं, लेकिन होप ने इसके बिल्कुल विपरीत किया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी कहानी काफी चर्चा बटोर रही है।

होप और अभिषेक की शादी साल 2023 में हुई थी। अक्टूबर 2025 में होप पहली बार भारत आई थीं और अब पिछले करीब छह महीनों से वह इस गांव में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। होप अपनी इस नई और अनोखी जिंदगी की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

इन वीडियो में वह भारत की वह छवि नहीं दिखातीं जो टूरिस्ट्स अक्सर देखते हैं, बल्कि वह गांव की असल और आम जिंदगी को दुनिया के सामने पेश कर रही हैं। प्लास्टिक के टब में हाथों से कपड़े धोना, बर्तन मांजना और मिट्टी के पारंपरिक चूल्हे पर खाना।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भव्यता और भक्तिभाव के साथ दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ

Spread the love वंदितु सव्वसिद्धे के मंगल उद्घोष और ‘जय जिनेंद्र’ के जयघोष से गूंजा …