Breaking News

स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों ने चित्रों से दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Spread the love

रेलवे स्कूलों के विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, कोचिंग डिपो का भी कराया गया भ्रमण

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के क्रम में सोमवार को ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा के लिए स्वच्छता’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता विषयक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल, न्यू मॉडल कॉलोनी, गीतांजलि जूनियर हाई स्कूल, ऑफिस कॉलोनी, गीतांजलि जूनियर हाई स्कूल, रोड नंबर-4 और केंद्रीय विद्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश दिया। विद्यार्थियों को कचरे के पृथक्करण और अलग-अलग रंग के डस्टबिन के उचित उपयोग की जानकारी भी दी गई।

‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ के तहत स्कूली विद्यार्थियों को टनकपुर और कासगंज कोचिंग डिपो का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने रेलवे की हाउसकीपिंग एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं को करीब से देखा। उन्हें बायो-टॉयलेट प्लांट, वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट और कोच वॉशिंग लाइनों के माध्यम से जल संरक्षण, जल पुनर्चक्रण और वर्षा जल संचयन की जानकारी दी गई।

यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एनजीओ, धार्मिक संस्थाओं और स्कूली बच्चों के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का मंचन भी किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, कार्यालयों, अस्पतालों, रेलवे कॉलोनियों और आरपीएफ इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं श्रमदान आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री संकट मोचन दरबार में तंत्र शक्ति हवन का आयोजन

Spread the loveबिल्सी। श्री संकट मोचन दरबार में सोमवार को तंत्र शक्ति हवन का आयोजन …