Breaking News

समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the love

सहसवान। शनिवार को सहसवान तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया और एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उत्तम मार्दव धर्म की भावना से सराबोर हुआ टीएमयू का जिनालय

Spread the love दशलक्षण महापर्व के द्वितीय दिवस पर पूजन, आरती, भक्तामर पाठ और सांस्कृतिक …