Breaking News

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कोतवाली पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस ने आदिल उर्फ आशिफ पुत्र हामिद उर्फ सलीम निवासी मोहल्ला खंडसारी, मीट वाली मार्केट, थाना कोतवाली, बदायूं को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 धारा 4/25(1B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी मुरादाबाद में भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

वजीरगंज पुलिस ने वारंटी पकड़ा
थाना वजीरगंज पुलिस ने सन्तोष सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी मोहल्ला बनिया, कस्बा व थाना वजीरगंज को संबंधित एसएसटी/2173/2018, धारा 325/504/427 आईपीसी के मामले में गिरफ्तार किया।

बिल्सी पुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार
थाना बिल्सी पुलिस ने श्रीराम पुत्र तोताराम निवासी ग्राम गढ़ी तथा रानू सिंह पुत्र देवेंद्र निवासी ग्राम निजामपुर को संबंधित न्यायालयी मामलों में गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अलापुर पुलिस ने वांछित को पकड़ा
थाना अलापुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 218/26, धारा 137(2)/352/351(3)/87 बीएनएस में वांछित विनोद पुत्र नरेश निवासी ग्राम म्याऊं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Spread the love दातागंज। थाना क्षेत्र में धरेली यात्री शेड के पास सड़क हादसे में …