Breaking News

खोखे का ताला तोड़कर सामान चोरी

Spread the love

खोखे का ताला तोड़कर सामान चोरी

मुजरिया। थाना मुजरिया गेट के सामने रखे एक खोखे का ताला तोड़कर चोर उसमें रखा सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी खोखा स्वामी को सुबह मौके पर पहुंचने पर हुई।

ग्राम सगराय निवासी यशपाल थाना गेट के सामने खोखा रखकर चाय, पुड़िया मसाले और बीड़ी के बंडल आदि की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने खोखे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद खोखे का एक तख्ता भी तोड़कर अंदर रखा सामान निकाल ले गए।

सुबह यशपाल जब अपने खोखे पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और एक तख्ता भी टूटा पड़ा था। खोखे में रखा सामान गायब मिलने पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। यशपाल ने थाना मुजरिया में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप मैसर्स ए. आर. फिलिंग सेंटर पर ड्राइवर डे केक काटकर मनाया

Spread the loveबिसौली। नगर के इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप मैसर्स ए. आर. फिलिंग …