Breaking News

मांगों को लेकर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल को सौंपा।

Spread the love

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले बिसौली तहसील के लेखपालों ने अपनी विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल को सौंपा। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपालों पर अत्यधिक कार्यभार, संसाधनों का अभाव, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अवकाश के दिनों में लगातार शोषणात्मक ड्यूटी किए जाने जैसी अनेक समस्याओं का सामना लेखपालों को करना पड़ रहा है। तहसील मंत्री संदीप कुमार ने कहा कि स्थानांतरण की प्रक्रिया को अभिलंब पूरा किया जाए ताकि अपने गृह जनपद से दूर कार्यरत लेखपालों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्ति भूलेख व अन्य सहायक पटलों पर सम्बद्ध लेखपालों को तत्काल अवमुक्त कर मूल कार्यों पर ध्यान देने की छूट दी जाए। इस दौरान दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, अरविंद कुमार, सुनील कुमार 2, सत्यम, अमित कुमार 2, गौतम कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, माहरूफ अली, प्रदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, मनीषा, क्रत्यमानी, शिवानी, प्रियांशु पटेल, संभू कुमार, डेविड कुमार, धर्मेश कुमार, सचिन कुमार, दीपक चौधरी, मोनू कुमार, नेम सिंह, लोकपाल सिंह, अरविंद कुमार 2 आदि लेखपाल प्रमुखता से मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बगरैन में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Spread the loveबगरैन। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को कस्बे में धार्मिक उल्लास …