Breaking News

रोजगार मेले में 832 युवाओं का किया गया चयन*

Spread the love

*रोजगार मेले में 832 युवाओं का किया गया चयन*
बदायूं: 19 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील दातागंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कालेज ढिलवारी परिसर में आयोजित रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन बदायूॅ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। रोजगार मेले में 30 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 2310 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। जिसमें 832 युवाओं का चयन/शार्टलिस्ट किया गया।
दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह, रोजगार मेले के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारम्भ किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकारी योजनाओं से युवाओं को न केवल रोेजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं बल्कि अन्य विभिन्न योजनाओं से प्रत्येक वर्ग के पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा प्रतिभाग कर युवाओं का साक्षात्कार एवं चयन किया गया है।
रोजगार मेले में जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित जनपद स्तरीय अन्य अधिकारीगण एवं दातागंज के ब्लाक प्रमुख अत्यंेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं से संवाद किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच हैं, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मेलों से जोड़ा जाए तथा पात्र युवाओं को शासन की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत योग्य अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं में रोजगार मिलने पर उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी। लाभार्थियों ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी दातागंज, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
———–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रीबालाजी बलदेव धाम ख़ौसारा पर हुई बैठक

Spread the love*बाबा के जन्मोत्सव तैयारी संबंध में हुई चर्चा* बिल्सी / बदायूँ : श्रीबालाजी …