Breaking News

सर्वाेच्च प्राथमिकता पर करें शिकायतों का निस्तारण

Spread the love

बदायूँ: । तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराया जाता है। डी0एम0 ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण किया जाए और अधिकारी अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 50, पूर्ति विभाग की 03, विद्युत की 07, पुलिस की 02 एवं विकास विभाग की 03 सहित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में
प्राप्त शिकायती पत्रों में भूमि की पैमाइश कराने, चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने आदि की शिकायते प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ गामिनी सिंगला व अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में डॉ. उर्मिलेश शंखधार अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन

Spread the loveबदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्रसिद्ध गीतकार, कवि एवं शिक्षक डॉ. उर्मिलेश …