बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1 किलो 900 ग्राम कॉपर केबल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना इस्लामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 260/2026 की विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने बिसौली रोड से लिंक 20 नंबर रोड के पास से बुद्धसेन उर्फ बुद्धा निवासी पूर्वी वार्ड नंबर पांच, कस्बा रुदायन और रजनीश उर्फ राणा निवासी वार्ड नंबर नौ, कस्बा रुदायन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से मुकदमे में चोरी किया गया करीब 1 किलो 900 ग्राम कॉपर केबल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह समेत थाना इस्लामनगर पुलिस टीम शामिल रही।
Budaun Amarprabhat