Breaking News

राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन रविवार को संगठन के बिसौली कार्यालय पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई और फल वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी।

जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान किसानों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। किसानों के हितों और अधिकारों के लिए वह लगातार आवाज उठाते हैं तथा किसानों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण न हो, इसके लिए प्रयासरत रहते हैं।

युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित किया है। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला सचिव रामचंद्र, तहसील अध्यक्ष बिसौली रामचंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली संजीव कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, ब्लॉक महासचिव शिशुपाल, ग्राम अध्यक्ष लाखन, बाबूराम, सुल्तान, दरियाय, राजाराम, वीरपाल सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने एचडीएफसी बैंक में समझी बैंकिंग व्यवस्था

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल के कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए एचडीएफसी …