Breaking News

नशामुक्त युवा से विकसित भारत का संकल्प, सामूहिक ध्यान में शामिल हुए साधक

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अवसर पर रविवार, 20 सितंबर को प्रीत विहार कॉलोनी स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर सामूहिक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कान्हा शांतिवनम्, हैदराबाद स्थित हार्टफुलनेस के विश्व मुख्यालय से प्रसारित विशेष ध्यान सत्र में उपस्थित अभ्यासियों एवं जिज्ञासुओं ने प्रतिभाग किया।

इसके बाद हार्टफुलनेस एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में माई भारत के तहत चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, समाज को नशामुक्त बनाने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवाशक्ति के निर्माण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वस्थ मूल्यों को अपनाने और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला समन्वयक लखन सिंह ने बताया कि अभियान के माध्यम से देशभर में स्वयंसेवकों द्वारा ‘स्वस्थ युवा–नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक रोहित यादव, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, संतोष सक्सेना, रेखा, ममता, रूपेंद्र पाल, नवीन कुमार, डॉ. रक्षपाल सिंह, विशाल राठौर, बीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गणपति की आराधना से आती है घर में सुख-शांति और समृद्धि

Spread the loveआज मनेगा विघ्नहर्ता का जन्मोत्सव उझानी। बुद्धि, विवेक और ज्ञान के प्रदाता भगवान …