बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब तीन बजे गंगा नदी में नहाते समय तीन चचेरे भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रयास कर दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरा युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक की तलाश के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रयास जारी रहे।
Budaun Amarprabhat