Breaking News

चक्की पर आटा लेने पहुंची महिला से ठगी, कुंडल लेकर फरार हुए ठग

Spread the love

उझानी। बीते दिनों नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर महिला दुकानदार के ठगी का शिकार होने के बाद रविवार को भी चक्की पर आटा लेने पहुंची एक महिला से दो अज्ञात ठग सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गंज शहीदां निवासी सूरजवती पत्नी रमेश यहां कछला रोड (अशफाक तिराहा) स्थित चक्की से आटा लेने पहुंची थीं। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने महिला के कुंडल उतरवाकर उन्हें रूमाल में रखने की बात कही। इसके बाद ठगों ने महिला को रूमाल वापस कर दिया और वहां से चले गए।
कुछ देर बाद महिला ने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें कुंडल के बजाय कुछ सिक्के रखे थे। महिला के कुंडल गायब मिले। घटना की जानकारी होने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*UP में 35 IPS अफसरों के तबादले……!!*

Spread the love*UP में 35 IPS अफसरों के तबादले……!!* Spread the love